यूरोप महाद्वीप {Europe Continent}

  • काकेशश पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है।
  •  इस महाद्वीप में 46 देश है। 
  • यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से आस्ट्रेलिया को छोडकर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है।
  • यूरोप महाद्वीप उत्तर में उत्तरी धु्रव सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर तथा पश्चिम में अन्ध महासागर से घिरा है।
  • यूरोप का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज रूस में स्थित है।
  • यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब आस्ट्रिया, बुल्गारिया, चेक स्लोवाकिया, यूगोस्लाविया और रूमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है।
  • डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, वियाना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है।
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे बडा नगर लंदन है, जो टेम्स नदी के तट पर बसा है।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस है, जो सीन नदी के तट पर बसा है। यह विश्व का सुन्दर नगर माना जाता है। इसे फैशन की नगरी भी कहा जाता है।
  • यूरोप के यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूॅं उत्पादक क्षेत्र है, जो ’’विश्व का अन्न भण्डार’’ या ’’रोटी की डलिया’’ कहलाता है।
  • इटली विश्व का सर्वाधिक अंगूर व जैतून उत्पादक देश है।
  • राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अतःस्थलीय जलमार्ग है।
  • यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग ओरियण्ट रेलमार्ग है, जो फ्रांस के पेरिस नगर टर्की के कुस्तुन्तुनिया नगर के मध्य तक जाती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बडा देश रूस, यूरोप महाद्वीप में स्थित है।
  • शैम्पेन शराब विश्व में सबसे अधिक फ्रांस में बनती है।फ्रांस सुरा और सुन्दरियों का देश भी कहा जाता है।
  • यूरोप के अधिकांश देश को तीन ओर से सागरों द्वारा घिरा होने के कारण ’’प्रायद्वीपों का महाद्वीप’’ भी कहा जाता है।
  • यूरोप के फिनलैंड को झीलों का देश कहते हैं।
  • यूरोप का ब्लैक फॉरेस्ट भं्रंशोत्य पर्वत है।
  • इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है, क्योंकि यह भी भारत की तरह कृषि प्रधान देश है। यहॉं हिमालय की तरह आल्प्स पर्वत है।
  • यूरोप में जल-विद्युत का सर्वाधिक विकास इटली एवं स्वीडेन में हुआ है।
  • फ्रांस को हाइन यार्ड और नार्वे को फियोर्ड तटों का देश कहते हैं।
  • इंगलिश चैनल फ्रांस को युनाइटेड किंगडम से अलग करता है।
  • डोवर जलडमरूमध्य से जाने वाली एक सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोडती है।
  • गल्फ स्ट्रीम जलधारा यूरोप का गर्म कम्बल के उपनाम से जाना जाता है।
  • स्विट्जरलैण्ड को यूरोप का खेल का मैदान कहा जाता है।
  • नीदरलैण्ड ने उत्तरी सागर के तट के साथ बडे-बडे तटबन्ध बनाकर समुद्र से भूमि प्राप्त की है। इन तटबन्धों को डाइक कहते हैं। इस प्रकार प्राप्त भूमि को पोल्डर कहते हैं। 
  • विश्व की सबसे लम्बी सुरंग फ्रांस और इटली के बीच माउण्ट ब्लॉक में बनी हुई है। यह 12 किमी लम्बी है।
  • आल्प्स पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विट्जरलैण्ड में है।
  • स्विट्जरलैण्ड और इटली के बीच ग्रेट सेण्ट बरनार्ड दर्रा मार्ग प्रदान करता है।
  • आस्ट्रिया एवं इटली के बीच ब्रेनर दर्रा मार्ग प्रदान करता है।
  • विश्व का सबसे लम्बा भूमिगत रेलमार्ग लंदन एवं पेरिस को जोडता है।
  • पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.