मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 1 फरवरी से 10 फरवरी 2018

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स 1 फरवरी  से 10 फरवरी 2018

  • मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के तत्वावधान में 2-3 फरवरी को देवास में महर्षि अरविन्द स्मृति समारोह आयोजित हुआ। 
  • मध्यप्रदेश में दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिये पहली ई-लायब्रेरी 'सुगम्य पुस्तकालय'' जबलपुर के शासकीय दृष्टिबाधितार्थ विद्यालय में प्रारंभ की गई है।
  • मध्यप्रदेश एसटीएफ ने मोस्ट वाण्टेड अन्तर्राष्ट्रीय कछुआ तस्कर मुर्गेसन एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया। 
  • विश्व वेटलैंड्स डे है। यह दिवस हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है।
  • वर्ल्ड वेटलैंड-डे के अवसर पर 2 फरवरी को बोरवन, बैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
  • राज्य-स्तरीय तृतीय 'मुख्यमंत्री कप'' प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ।
  • यह प्रतियोगिता , मयूर पार्क, भोपाल में आयोजित होगी इसमें प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 1234 खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य-स्तरीय 'मुख्यमंत्री कप'' का समापन 7 फरवरी को हुआ। 
  • उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में 1 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाये जाने की घोषणा की। 
  • भिण्ड के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 4 नक्षत्र वाटिका बनाई जाकर इसमें 27 प्रकार के नक्षत्रानुसार पौधों का रोपण किया गया है। इसके अलावा विद्यालय के छात्रों के‍लिये 5 डिजिटल क्लास रूम का निर्माण कर ऑनलाइन जोड़ा गया है। 
  • सीमा की रक्षा करते हुए सपूत राम अवतार सिंह लोधी शहीद हुये उनका संबंध ग्वालियर जिले से था । 
  • हाल ही मे प्रदेश के सभी टाईगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ आंकलन का प्रथम चरण शुरू हुआ। 
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नि:शक्त व्यक्ति का डाटाबेस तैयार करने का विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह प्रक्रिया फरवरी-2017 से प्रारंभ की गई। अभी तक एक लाख 67 हजार कार्ड पोर्टल के माध्यम से बनाये जा चुके हैं। इससे मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक यूनिक डिसएबिलिटी आई.डी. कार्ड जनरेट करने वाला राज्य बन गया है।
  • राज्य सरकार के नि:शक्तजन कल्याण विभाग को उसकी कार्य-प्रणाली के लिये 'सर्वोत्तम नियोक्ता तथा प्लेसमेंट एजेंसी'' का वर्ष 2011-12 एवं वर्ष 2014-15 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
  • राज्य सरकार के नि:शक्तजन कल्याण विभाग को वरिष्ठ नागरिकों की सेवाओं के लिये राष्ट्रीय 'वयोश्रेष्ठ सम्मान'' वर्ष 2013-14 में प्राप्त हुआ है।
  • नेशनल ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय पुरस्कार, वर्ष 2012-13 में स्पर्श पोर्टल, वर्ष 2015-16 में समग्र पोर्टल एवं वर्ष 2016-17 में स्टेट पेंशन पोर्टल के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विभाग को दिये गये है
  • घिरमा नाला मध्यप्रदेश के रीवा जिले से संबन्धित है हाल ही मे इसमे पुर्वा नहर द्वारा पानी छोड़ा गया है। 
  • प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने निजी क्षेत्र में कस्टम हॉयरिंग केन्द्र की योजना प्रारंभ की है। 
  • मध्यप्रदेश कस्टम हॉयरिंग केन्द्रों की स्थापना में देश में पहले स्थान पर है। अब तक प्रदेश में 2 हजार 25 से अधिक कस्टम हॉयरिंग केन्द्र शुरू किये जा चुके हैं।
  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 9 फरवरी को एक से 19 वर्ष की आयु वाले 2 करोड़ 84 लाख 93 हजार 665 बच्चों को कृमि नाशक एल्‍बेण्डाजोल गोली दी गई।
  • मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में सातवाँ भोपाल विज्ञान मेला 9 से 12 फरवरी तक भेल दशहरा मैदान में लगाया गया इसका शुभारंभ राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। 
  • विज्ञान मेले की शुरूआत वर्ष 2012 में हुई थी। तब से लेकर अभी तक प्रति वर्ष यह आयोजित हो रहा है।
  • मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल को केन्द्र सरकार का नेशनल ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया है। एजुकेशन पोर्टल को इनोवेशन इन एक्जस्टिंग प्रोजेक्ट ऑफ गवर्मेंट डिपार्टमेंट केटेगरी में यह अवार्ड प्रदान किया गया है।
  • मंत्रि-परिषद द्वारा भारत सरकार सहायतित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नालॉजी के सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' अन्तर्गत वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक के लिए कुल 268 करोड़ रूपये का वित्तीय आकार निर्धारित कर निरंतर रखे जाने का निर्णय लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.