भारत का राष्ट्रीय प्रतीक एवं चिन्ह {National Symbols of India & Their Scientific name}

National Symbols of India & Their Scientific name
  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है इसका (डिजाईन तैयार किया- पिंगली वैंकैया ने) ।
  • भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ (पैंथर टाइग्रिस) है।
  • भारत का राष्ट्रीय फूल कमल (नेलम्बो-न्यूसिफेरा) है।
  • भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (पावो क्रिस्टेटस) है।
  • भारत का राष्ट्रीय वृक्ष वट (बरगद) है।
  • भारत का राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम्’ बंकिम चन्द्र चटर्जी के आनन्द मठ उपन्यास से लिया गया है।
  • भारत के राष्ट्रकवि  मैथलीशरण गुप्त है।
  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई-चौडाई का अनुपात 3: 2 है।
  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बीच में स्थित चक्र में तिलियों की संख्या 24 है।
  • संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को 22 जुलाई 1947 को अपनाया था।
  • भारत का राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते (मुण्डकोपनिषद् का सूत्र) है।
  • भारत का राष्ट्रीय राज चिन्ह अशोक चक्र (सारनाथ में स्थित, वाराणसी) है।
  • संविधान सभा ने तिरंगे को आम नागरिकों को ससम्मान फहराने की अनुमति 26 जनवरी 2002 से दी।
  • भारत ने राष्ट्रीय चिन्ह को 26 जनवरी 1950 को अपनाया।
  • भारत का राष्ट्रीय गान है जन-गण-मन (रचयिता रविन्द्रनाथ टैगोर) है।
  • भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम्  (रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी) है।
  • राष्ट्रगान का सर्वप्रथम प्रकाशन ’भारत विधाता’ शीर्षक से 1912 में (तत्वबोधनी पत्रिका में) हुआ था।
  • राष्ट्रीय गान को  राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया था।
  • राष्ट्रीय गीत को लिखा गया था 1882 में (आनन्द मठ उपन्यास में)।
  • राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम गाया गया था 1896 में (कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में)।
  • राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम्’ को संविधान सभा ने  राष्ट्रगीत के रूप में 26 जनवरी 1950 को अंगीकार किया।
  • राष्ट्रीय गीत के प्रथम गायक पंडित आंेकारनाथ ठाकुर थे।
  • राष्ट्रीय गीत का अंग्रेजी में अनुवाद श्री अरविंद घोष ने किया था।
  • विक्रम संवत् का प्रारंभ 58 ई.पू. से हुआ था।
  • भारत में राष्ट्रीय कैलेण्डर शक संवत् पर (78 ई.से कनिष्क ने चलाया) था।
  • राष्ट्रीय कैलेण्डर का प्रथम और अंतिम महीना चैत तथा फाल्गुन है।
  • राष्ट्रीय कैलेण्डर को 22 मार्च, 1957 को अपनाया गया।
  • भारतीय राष्ट्रीय कैलेण्डर क्रिश्चिन कैलेण्डर से 78 वर्ष पीछे है।
  • राष्ट्रीय गान तथा राष्ट्रीय गीत को गाने में लगा समय क्रमशः 52 सेकेण्ड तथा 65 सेकेण्ड है।
  • राष्ट्रीगान को सर्वप्रथम 27 दिसम्बर 1911 को (कोलकता अधिवेशन में) गाया गया था। 
  • भारत का राष्ट्रीय सूचना-पत्र (दस्तावेज) श्वेत पत्र है।
  • भारत की राजभाषा हिन्दी (भाग-17 के अनु. 343 के अनुसार) है।
  • राष्ट्रीय गान का अंग्रेजी अनुवाद रविन्द्रनाथ टैगोर ने 1919 में (मॉर्निग सौंग ऑफ इंडिया शीर्षक से) किया था।
  • राष्ट्रीय पक्षी दिवस 12 नवम्बर को (डॉ. सीलम अली की जन्म तिथि) मनाया जाता है।
  • भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हैं
  • शक सवंत् का प्रारंभ 78 ई. से कनिष्क के शासनकाल में हुआ था।
  • राष्ट्रीय ध्वज के लिए इस्तेमाल केवल हथकरघा खादी (सूती या रेशमी) किया जाता है।
  • राष्ट्रीय ध्वज के बीच स्थित चक्र का रंग नीला होता है।
  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत हिन्द देश का प्यारा झंडा है।
  • भारत का राष्ट्रीय फल आम (मैंगीफेरा इंडिका) है।
  • भारत का राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त, 26 जनवरी तथा 2 अक्टूम्बर को मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.