भारत की प्रमुख झीलें { Major Lake of India}

  • भारत की सबसे बड़ी तटीय झील चिल्का झील (उड़ीसा) है, जो खारे पानी की एक लैगून झील है। यहॉ नौ सेना का प्रशिक्षण केन्द्र भी है।
  • भारत की सबसे बडी और सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील राजस्थान है।
  • भारत में सबसे बडी और मीठे पानी की झील वूलर झील जम्मू-कश्मीर में है।
  • भारत की सबसे बडी कृत्रिम झील गोविन्द सागर झील पंजाब में रोपड जिले में सतलज नदी पर भाखडा-नागल बॉध से निर्मित हुआ है।
  • पहाडियों से घिरे अभिकेन्द्री अपवाह वाले विस्तृत समतल गर्त को ’बॉलसन’ कहते हैं।
  • चौरस सतह तथा अनप्रवाहित द्रोणी वाली छोटी झीलों को प्लाया कहते हैं। इसमें वर्षा की पानी जमा होती है, परन्तु जल्दी ही भाप बन कर उड़ जाती है।
  • सांभर एवं डीडवाना धार मरुस्थल के पूर्वी सिरे पर खारे पानी की झील है। सांभर झील बॉलसन का, डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है।
  • भारत में सबसे अधिक ऊॅचाई पर स्थित झील चोलमू झील है।
  • महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिले में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी उद्गार से बनी झील है।
भारत की प्रमुख झीलें
  • हुसैनसागर झील, कोलेरू झील आंध्र प्रदेश में है।
  • पुलीकट झील, तमिलनाडु में है।
  • लोकटक झील मणिपुर में है।
  • चिल्का झील उडिसा में है।
  • लोनार झील महाराष्ट्र में है।
  • बेम्बानड झील केरल में है।
जम्मू कश्मीर
  • डल झील, वुलर झील, बैरीनाग झील, मानस बल झील, नागिन झील, शेषनाग झील, अनंतनाग झील 
  • राजसमंद झील, पिछौला झील, सांभर झील, लुनकरनसर झील, जयसमंद झील, फतेहसागर झील, डीडवाना झील राजस्थान में है।

 उत्तराखण्ड 

  • सातताल झील, नैनीताल झील, राकसताल झील, मालाताल झील, देवताल झील, नौकुछियाताल झील, खुरपाताल झील

भारत के प्रमुख जलप्रपात
  • जोग या गरसोप्पा जलप्रपात शरावती नदी पर स्थित है इसकी ऊॅचाई 255 मी. है।
  • येन्ना जलप्रपात नर्मदा नदी पर स्थित है, इसकी ऊॅचाई 183 मी. है।
  • शिवसमुद्रम् कावेरी नदी पर स्थित है, इसकी ऊॅचाई 90 मी. है।
  • गोकक गोकक नदी पर स्थित है, इसकी ऊॅचाई 55 मी. है।
  • पायकारा जलप्रपात नीलगिरि क्षेत्र पर स्थित है।
  • चूलिया जलप्रपात चम्बल नदी पर है इसकी ऊॅचाई  18 मी है।
  • बिहार जलप्रपात टोंस नदी पर है, इसकी ऊॅचाई 100 मी. है।
  • धुऑधार जलप्रपात नर्मदा नदी पर है, इसकी ऊॅचाई  10 मी. है।
  • हुंडरू जलप्रपात स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है, इसकी ऊॅचाई  74 मी. है।
  • शिवसमुद्रम जलप्रपाप कोवरी नदी पर मांडया कनार्टक में है।
  • बरकाना जलप्रपात सीता नदी पर शिमोगा कनार्टक में है।
  • मीनमुट्टी जलप्रपापत कल्लर नदीपर वायनाड केल में है।
  • दूधसागर मांडोवी नदी पर गोवा में स्थित है।
  • लांगशियांग जलप्रपात किंशी नदी पर मेघालय में है।
  • बेरईपानी जलप्रपात बुधाबलंगा नंदी पर मूयरभंज उड़ीशा में स्थित है।

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.