नोबेल पुरस्कार 2015
रसायन शास्त्र नोबेल :: रसायन शास्त्र के लिए तीन वैज्ञानिकों टॉमस लिंडाल (Thomas Lindal), पॉल मॉडरिश (Paul Modrich) एवं अजीज सैंकर (Aziz Sancar) को डीएनए की मरम्मत पर अध्ययन के लिए साल 2015 के रसायन शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
भौतिकी क्षेत्र में नोबेल :: दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से 2015 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रॉयल अकादमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में कहा कि जापान के ताकाकी कजीता (Takaaki Kajita) और कनाडा के आर्थर बी.मैकडॉनल्ड (Arthur B. McDonald) को ये नोबेल संयुक्त रूप से दिया गया है
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल : साल 2015 का नोबेल पुरस्कार आयरलैंड में जन्मे विलियम कैंपबेल (William C. Campbell), चीन की तू यूयू (Tu Youyou) व जापान के सातोशी ओमूरा (Satoshi Omura) ने जीता है
शांति का नोबेल : साल 2015 के लिए ट्यूनीशियाई संगठन नेशनल डायलॉग क्वार्टेट (National Dialogue Quartet) को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है
साहित्य का नोबेल : बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सीविच (Svetlana Alexievich) को साल 2015 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
अर्थशास्त्र का नोबल : रिंसटन यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री एंगस डिटॉन (Angus Deaton) को उपभोग (consumption) पर व्यापक काम के लिए इस साल 2015 का अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया जाएगा
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन के वैज्ञानिक और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा साल 1895 में लिखी वसीयत में की गई थी। साल 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिया गया था। अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 1833 में स्वीडन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था। अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे जिसने 1866 में डाइनामाइट की खोज की।
Post a Comment